बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

By: Pinki Wed, 07 July 2021 08:29:24

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar dies) का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे 98 साल के थे। वह पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे। आज सुबह 7:30 बजे दिलीप कुमार ने अंतिम सांस ली। दिलीप कुमार को पिछले एक महीने में दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वह अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। 5 जुलाई को ही उनके ट्विटर हैंडल से उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया गया था। उनकी पत्नी सायरा बानो ने बताया था कि दिलीप साहब की तबीयत में सुधार हो रहा है। उनके निधन के बाद न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि उनके फैंस भी गमगीन हैं।

dililp kumar,dilip kumar dies,bollywood ,दिलीप कुमार

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के डॉक्टर जलील पारकर ने उनके निधन की खबर को कन्फर्म किया है। दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार आज मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में किया जाएगा।

दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र फैजल फारुखी ने ट्विटर पर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- 'बहुत भारी दिल से ये कहना पड़ रहा है कि अब दिलीप साब हमारे बीच नहीं रहे।' उन्होंने आगे लिखा- 'हम ईश्वर की देन हैं और उसी की ओर वापस लौट जाते हैं।'

दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद युसूफ खान था। उनका जन्म 11 दिसंबर 1922 को हुआ था। उन्हें हिंदी सिनेमा में 'द फस्ट खान' और 'ट्रेजडी किंग' के नाम से जाना जाता है। हिंदी सिनेमा में मेथड एक्टिंग का क्रेडिट उन्हें ही जाता है।

दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान था। उन्होंने 'ज्वार भाटा' (1944), 'अंदाज' (1949), 'आन' (1952), 'देवदास' (1955), 'आजाद' (1955), 'मुगल-ए-आजम' (1960), 'गंगा जमुना' (1961), 'क्रान्ति' (1981), 'कर्मा' (1986) और 'सौदागर' (1991) समेत 50 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com